Do you have any queries?

or Call us now at 9982-782-555

;
back-arrow-image Search Health Packages, Tests & More

एलर्जी - नॉन-वेजिटेरियन पैनल

50+ booked in last 3 days

एलर्जी - नॉन-वेजिटेरियन पैनल ओवरव्यू

एलर्जी - नॉन-वेजिटेरियन पैनल एक तरह का ब्लड टेस्ट है जिसका इस्तेमाल आमतौर पर विभिन्न पशु-व्युत्पन्न खाद्य पदार्थ को खाने से होने वाली एलर्जी को पहचानने के लिए किया जाता है। यह इस तरह के भोजन से होने वाली एलर्जी से इम्यून सिस्टम पर पड़ने वाले असर (विशेष रूप से, IgE एंटीबॉडी) को मापता है। अगर आपको मीट, सीफूड और अंडे खाने के बाद पित्ती, खुजली, सूजन, ऐंठन, उल्टी या अन्य एलर्जिक लक्षण नजर आते हैं तो यह टेस्ट इन एलर्जी का पता लगाने में मदद करता है। पैनल पोर्क, एग योल्क, चिकन, बीफ, सैल्मन, टूना, झींगा/ प्रॉन्स, कॉड, मूसल और एग व्हाइट के व्यक्तिगत एलर्जेन्स को टेस्ट करता है। इसके अलावा, इसमें सामान्य एलर्जिक प्रतिक्रिया को इंगित करने के लिए टोटल IgE लेवल्स भी शामिल है इस तरह यह टेस्ट विशेष नॉन-वेजिटेरियन ट्रिगर का पता लगाकर लोगों और उनके डॉक्टरों को सुरक्षित डाइट प्लान बनाने और एलर्जिक प्रतिक्रियाओं से बचने में मदद करता है।
Read More

एलर्जी - नॉन-वेजिटेरियन पैनल प्राइस

मेट्रोपोलिस हेल्थकेयर भारत में एक अग्रणी डायग्नोस्टिक्स सेंटर और पैथोलॉजी लैब है जो नवीनतम अत्याधुनिक तकनीकों से सुसज्जित है जो स्पष्ट मूल्य निर्धारण संरचना के साथ एलर्जी - नॉन-वेजिटेरियन पैनल प्रदान करता है।

मुंबई में एलर्जी - नॉन-वेजिटेरियन पैनल का प्राइस 7,580 है।

हम भारत में सर्वोत्तम प्रयोगशालाओं से सटीक और गुणवत्तापूर्ण परिणाम देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हम परीक्षण मूल्य और रिपोर्ट करने के समय के संबंध में पूर्ण पारदर्शिता को प्रोत्साहित करते हैं। हम आपको सस्ती और सुलभ तथापि उच्च गुणवत्ता वाली सेवा प्रदान करने का प्रयास करते हैं ।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न:

एलर्जी - नॉन-वेजिटेरियन पशु-व्युत्पन्न खाद्य पदार्थों से होने वाली एलर्जी का पता लगाने और उसको मैनेज करने जैसे कई कारणों से किया जाता है: ● विशेष ट्रिगर की पहचान करना: नॉन-वेजिटेरियन पैनल टेस्ट यह पता लगाने में मदद करता है कि आपको कौन से नॉन-वेजिटेरियन फूड से एलर्जी हो सकती है । ● बेहतर फूड मैनेजमेंट: यह जानने के बाद कि आपको एलर्जी किस कारण से होती है, आपको और आपके डॉक्टर को एक सुरक्षित और पर्सनल डाइट प्लान बनाना आसान हो जाता है। ● सही बीमारी का पता लगाने : कभी-कभी यह लक्षण कमजोरी या अन्य पाचन समस्याओं के कारण दिख सकते हैं जो एलर्जी जैसे लगते हैं। यह टेस्ट वास्तविक एलर्जी और अन्य स्थितियों के बीच अंतर करने में मदद करता है, जिससे इलाज को ज्यादा सही दिशा मिलती है। ● दूसरे टेस्ट की सलाह: नॉन-वेजिटेरियन पैनल की रिपोर्ट के आधार पर आपका डॉक्टर विशेष तरह की एलर्जी होने का पता लगाने के लिए आगे के टेस्ट कराने की सलाह दे सकते हैं।
नॉन-वेजिटेरियन एलर्जी टेस्ट 10 सामान्य नॉन-वेजिटेरियन खाद्य सोर्सेज के लिए IgE- मेडिएटेड रेस्पॉन्सेस को मापता है: 1. पोर्क (Sus spp.) 2. एग योल्क (अंडा) 3. चिकन मीट (गैलस spp./मुर्गी) 4. बीफ (Bos spp.) 5. सैल्मन (सैल्मो सालार/रावास) 6. टूना (थुन्नस अल्बाकेरेस) 7. झींगा/झींगा 8. कॉड फिश (गडस मोरुआ/मछली) 9. ब्लू मूसल (मायटिलस एडुलिस) 10. एग व्हाइट (अंडा) टोटल IgE लेवल्स को भी मापा जाता है।
किसी एलर्जेन के लिए पॉजिटिव परिणाम यह संकेत देता है कि व्यक्ति उससे एलर्जिक है। एलर्जेन-स्पेसिफिक IgE का उच्च स्तर इसकी पुष्टि करते हैं। बहुत बार टेस्टिंग के कारन एक से अधिक एलर्जेन के लिए भी पॉजिटिव हो सकता है। परिणामों के आधार पर आगे के ट्रीटमेंट का कोर्स तय किया जाता है। लक्षण, आयु, एन्वाइरन्मेंटल एलर्जेन और रीजनल एलर्जेन के आधार पर विशिष्ट निदान के लिए आगे के टेस्ट की आवश्यकता हो सकती है। नेगेटिव परिणाम के लिए विभेदक निदान के लिए अन्य टेस्ट की आवश्यकता हो सकती है।
एलर्जी-स्पेसिफिक IgE को मापने के लिए, इम्यूनो कैप इन विट्रो टेस्ट दूसरी पीढ़ी का सबसे सही तरीका है जो उत्कृष्ट विश्वसनीयता और सही परिणाम देने में सक्षम है।
एक्जिमा एक स्किन कंडीशन है जिसमें स्किन के पैचेज सूजन, खुजली, फटने और खुरदरे होने लगते हैं। कुछ मामलों में छाले भी पड़ सकते हैं।

Ratings & Reviews (0)

No reviews available

मेट्रोपोलिस ही क्यों??

मेट्रोपोलिस के पास 200 वरिष्ठ पैथोलॉजिस्ट और 2000 से अधिक तकनीशियनों की एक टीम है जो ऑन्कोलॉजी, न्यूरोलॉजी, स्त्री रोग, नेफ्रोलॉजी और कई अन्य कार्यक्षेत्र जैसे रूटीन, सेमी स्पेशियलिटी और सुपर स्पेशियलिटी में नैदानिक समाधान प्रदान करती है। हम 4000+ नैदानिक प्रयोगशाला परीक्षणों और प्रोफाइलों की एक विस्तृत श्रृंखला प्रदान करते हैं । यह रोग की पूर्व-सूचना, शीघ्र जांच, पुष्टि और/या नियंत्रण के लिए उपयोग किया जाता है।

lab image
170+ विकसित प्रयोगशालाएँ
lab image
अग्रणी डॉक्टरों और अस्पतालों द्वारा विश्वसनीय
lab images
2000 से अधिक वैज्ञानिक अधिकारी
reports image
सटीक रिपोर्ट के लिए दक्षता परीक्षण

Our Blog

Take a look at some of the related content from our blog

Latest Blogs & News

View More
View all